दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल

हंटरगंज मुख्य मार्ग पर मिठुआडाहा मोड़ के पास गुरुवार को दो बाइक के बीच हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में बभने गांव के छोटू भारती, प्रतापपुर गोड़धोई टोला के संदीप भारती व मैराग के विकास पासवान शामिल हैं.

विज्ञापन

प्रतापपुर. हंटरगंज मुख्य मार्ग पर मिठुआडाहा मोड़ के पास गुरुवार को दो बाइक के बीच हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में बभने गांव के छोटू भारती, प्रतापपुर गोड़धोई टोला के संदीप भारती व मैराग के विकास पासवान शामिल हैं. तीनों घायलों को अशोक प्रजापति व पप्पू यादव ने अस्पताल पहुंचाया. संदीप व छोटू को प्राथमिक उपचार के बाद गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. संदीप व छोटू शादी का कार्ड बांटने अपने रिश्तेदार के घर गये थे. इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे विकास पासवान की बाइक से उनकी टक्कर हो गयी. मालूम हो कि एनओसी नहीं मिलने के कारण प्रतापपुर से राजाबांध तक सड़क नहीं बन पायी है. इस वजह से आये दिन दुर्घटना हो रही है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से सड़क बनाने की मांग की है.

टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, महिला घायल

गिद्धौर.थाना क्षेत्र के बारियातु गांव समीप गुरुवार को एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में गांगपुर की गुड़िया देवी घायल हो गयी. वह जेएसएलपीएस के बारियातु क्लस्टर में होनेवाली बैठक में शामिल होने जा रही थी. इसी बीच बारियातु गांव समीप मवेशी को बचाने के दौरान टेंपो पलट गया. स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गुड़िया देवी को हजारीबाग रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola