सुपरवाइजर व प्रगणक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :27 Apr 2026 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
सुपरवाइजर व प्रगणक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

इसका उदघाटन चार्ज प्रभारी सह बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, प्रशिक्षक श्रीकांत पांडेय, सुशांत पांडेय तथा सह-चार्ज प्रभाकर कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन

इटखोरी. प्रखंड कार्यालय के सभागार में जनगणना को लेकर सुपरवाइजरों और प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ. इसका उदघाटन चार्ज प्रभारी सह बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, प्रशिक्षक श्रीकांत पांडेय, सुशांत पांडेय तथा सह-चार्ज प्रभाकर कुमार ने संयुक्त रूप से किया. प्रशिक्षण के पहले दिन सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को घरों की गणना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. इस संबंध में चार्ज प्रभारी सह बीडीओ ने बताया कि जनगणना दो चरणों में होगी. पहले चरण में घरों की गणना की जायेगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना होगी. इस कार्य के लिए कुल 134 प्रगणक और 22 सुपरवाइजर नियुक्त किये गये हैं. एक से 15 मई तक नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करेंगे, इसके बाद 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना का कार्य करेंगे. पूर्ण जनगणना का कार्य अगले वर्ष फरवरी से शुरू होगा. प्रशिक्षण के पहले चरण में 50 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

गिद्धौर. जनगणना को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रगणक व पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ. प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर शिक्षक संतोष सेठ व सरोज कुमार ने दिया. पहले राउंड में 45 प्रगणक व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मास्टर ट्रेनर ने बताया कि एक मई से 15 मई तक खुद से गणना करेंगे, वहीं 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना करने का कार्य करेंगे. प्रशिक्षण में शिक्षक गेंदों रविदास, शंकर रविदास, ब्रजेश सिंह, कृष्ण कुमार टिंकू, प्रेमचंद दास समेत अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola