राज्य संपोषित प्लस टू उवि का रिजल्ट रहा शानदार

इंटर साइंस में आकांक्षा कुमारी 481 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर के साथ-साथ स्टेट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.
सिमरिया. राज्य संपोषित प्लस टू उवि का जैक इंटर के तीनों संकाय का रिजल्ट शानदार रहा. इंटर साइंस में आकांक्षा कुमारी 481 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर के साथ-साथ स्टेट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. चंदन कुमार 449 व रिया कुमार 447 अंक लाकर जिला में टॉप-10 में जगह बनायी. रवींद्र कुमार 444 अंक, रितिक रौशन व प्रसाद रौशन सुबोध 440 अंक, दिव्या कुमारी 439 अंक, पल्लवी कुमारी ने 437 अंक प्राप्त किया. कॉमर्स में पीयूष कुमार 392 अंक लाकर विद्यालय टॉपर रहा. अर्चित कुमार व तनवीर अंसारी 323, अलतमास आलम 317, मो गुलाम राजा 300, मो साहिल ने 293 अंक प्राप्त किया. वहीं आर्ट्स में कशिश कुमारी 428 अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी. अनीश कुमार व अदीबा परवीन 401 अंक, जिया कुमारी 393, लवकुश कुमार ने 389 अंक प्राप्त किया. प्राचार्य प्रधानाध्यापक मनोज कुमार रजक, शिक्षक डॉ नितेश कुमार सहित शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










