.पार्टी के समर्पित व्यक्ति को ही मिलेगा जिलाध्यक्ष का पद : बरवे
Published by : VIKASH NATH Updated At : 10 Sep 2025 7:31 PM
पार्टी के प्रति समर्पित व संगठन को आगे ले जाने में सक्षम व्यक्ति को ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए प्राथमिकता दी जायेगी.
चतरा. पार्टी के प्रति समर्पित व संगठन को आगे ले जाने में सक्षम व्यक्ति को ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए प्राथमिकता दी जायेगी. इसे लेकर संगठन सृजन अभियान के तहत प्रखंड व पंचायत स्तर तक के नेता व कार्यकर्ताओं से संवाद कर राय ली जायेगी. यह पूरी प्रक्रिया 14 सितंबर तक जारी रहेगी. उक्त बातें पर्यवेक्षक टीम के महाराष्ट्र के रामटेक लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्यामकुमार बरवे ने बुधवार को परिसदन भवन में प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे व लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन सृजन का कार्य पूरे देश में चल रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती कार्यकर्ताओं के एकजुट प्रयास से ही संभव है और इस प्रक्रिया में हर कार्यकर्ता की राय अहम होगी. संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनाधार व पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए जिलाध्यक्ष का चयन किया जायेगा. इसे लेकर पर्यवेक्षक का एक टीम चतरा पहुंची है, जिसमें उनके अलावा झरिया के पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार व आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जोसाई मार्डी शामिल है. पहला दिन टंडवा, सिमरिया, लावालौंग व पत्थलगड्डा में नेता व कार्यकर्ताओं से संवाद कर जिलाध्यक्ष के लिए राय लिया. गुरुवार को इटखोरी, गिद्धौर, मयूरहंड, शुक्रवार को प्रतापपुर, कुंदा, शनिवार को हंटरगंज, रविवार को चतरा सदर व कान्हाचट्टी प्रखंड में पर्यवेक्षक टीम द्वारा संवाद कर राय ली जायेगी. 14 सितंबर को जिला स्तर पर नेता व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर जिलाध्यक्ष के लिए राय ली जायेगी. बता दे कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर संगठनात्मक प्रक्रिया शुरू हो गयी. मंगलवार की देर शाम पर्यवेक्षक टीम चतरा पहुंची थी. जिलाध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारी पेश किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










