ePaper

डहुरी ग्राम में 49 वर्ष पुराना है दुर्गा पूजा का इतिहास

Updated at : 16 Sep 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
डहुरी ग्राम में 49 वर्ष पुराना है दुर्गा पूजा का इतिहास

दर प्रखंड के डहुरी गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

चतरा. सदर प्रखंड के डहुरी गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. पूजा के सफल आयोजन को लेकर समिति का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, सचिव अजीत कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष भरत यादव, सदस्य भीम सेन ठाकुर, ललन राम, अमृत यादव, अशोक यादव, आनंद यादव, तापेश्वर यादव, ब्रह्मदेव, वीरेंद्र ठाकुर व उपेंद्र समेत कई शामिल हैं. कोषाध्यक्ष ने बताया कि यहां वर्ष 1976 से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है. 49 वर्षो में पूजा का स्वरूप भी बढ़ता गया. गांववालों के सहयोग से पूजा का आयोजन हो रहा है. पूजा के दौरान भक्ति जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. ग्रामीणों के अनुसार चतरा में होनेवाले दुर्गा पूजा में गांव के लोगों को पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था. इसे देखते हुए गांव के लोगों ने बैठक कर गांव में ही पूजा करने का निर्णय लिया. उसके बाद से ही गांव में प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola