स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम किया सील

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम किया सील

स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को अवैध नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंड के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. अभियान का भनक मिलते ही कई संचालक बंद कर फरार हो गये.

विज्ञापन

08 सीएच 18- सील कराते पदाधिकारी. टंडवा. स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को अवैध नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंड के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. अभियान का भनक मिलते ही कई संचालक बंद कर फरार हो गये. इस दौरान टंडवा हाईस्कूल के समीप संचालित रानी हॉस्पिटल नर्सिंग होम व भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया गया. नर्सिंग होम में जांच के दौरान एक महिला मिली, जिसका ऑपरेशन किया गया था. ऑपरेशन किसने किया पूछे जाने पर टीम को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. वहीं भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर अवैध रूप से चल रहा था. इसके अलावा कई पैथालॉजी सेंटर, अल्ट्रासाउंड सेंटर समेत एक्सरे दुकानों पर भी छापामारी किया. छापामारी टीम में स्वास्थ्य विभाग के आरसीएचओ डॉ ललित रंजन, सीओ सह दंडाधिकारी विजय कुमार दास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुदीप कुमार समेत अन्य शामिल थे. सरकारी एएनएम की खुली पोल स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ छापामारी में एक सरकारी एएनएम की पोल खुल गयी. कार्य अवधि के दौरान विभागीय एएनएम रानी हॉस्पिटल में छापामारी के दौरान सेवा देते हुई मिली. हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला रोगी का इलाज कर रही बरकूटे स्वास्थ्य उप केंद्र की एएनएम गुलाबी कुमारी पायी गयी. इस पर आरसीएचओ समेत अन्य पदाधिकारियों ने कार्य अवधि के दौरान अवैध नर्सिंग होम में सेवा दिये जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए विभागीय कार्रवाई को लेकर सिविल सर्जन व चतरा उपायुक्त को पत्र प्रेषित करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola