चतरा में चालक व उपचालक को बांध ट्रक ले उड़े अपराधी, पुलिस चला रही है छापामारी अभियान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Feb 2022 1:20 PM
बारियातु-महुआटांड़ मोड़ के समीप से अपराधियों ने मंगलवार की देर रात एक ट्रक (09 एएस-0811) लेकर फरार हो गये. इस संबंध में ट्रक चालक गिरिडीह के जमुआ के बलाडीह निवासी रंजीत यादव ने अज्ञात पांच लोगों के विरुद्ध ट्रक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बारियातु-महुआटांड़ मोड़ के समीप से अपराधियों ने मंगलवार की देर रात एक ट्रक (09 एएस-0811) लेकर फरार हो गये. इस संबंध में ट्रक चालक गिरिडीह के जमुआ के बलाडीह निवासी रंजीत यादव ने अज्ञात पांच लोगों के विरुद्ध ट्रक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कहा है कि मंगलवार को प्रतापपुर से सीमेंट अनलोड कर ट्रक लेकर बोकारो जा रहे थे.
इस दौरान बारियातु-महुआटांड़ मोड़ के समीप एक कार सवार ने आेवरटेक कर ट्रक को रोक लिया. कार में पांच लोग सवार थे. उन्होंने मुझे व उप चालक नकुल यादव को बंधक बना लिया. दोनों की जम कर पिटाई की. हम दोनों को जंगल में ले जाकर हाथ-पैर बांध कर छोड़ दिया. इसके बाद ट्रक लेकर फरार हो गये. पुलिस को इसकी सूचना बुधवार की सुबह मिली.
जिसके बाद सदर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार चौधरी व थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. ट्रक बोकारो के बालीडीह निवासी राकेश कुमार की बतायी जाती है. थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










