ePaper

महावीरी पताका से पटा शहर

Updated at : 04 Apr 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
महावीरी पताका से पटा शहर

रामनवमी को लेकर चहुंओर ओर हर्षोल्लास का माहौल है. महावीरी पताका से पूरा शहर पट गया है. पूजा को लेकर बाजार गुलजार है. लोग आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी कर रहे है.

विज्ञापन

चतरा़ रामनवमी को लेकर चहुंओर ओर हर्षोल्लास का माहौल है. महावीरी पताका से पूरा शहर पट गया है. पूजा को लेकर बाजार गुलजार है. लोग आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी कर रहे है. शुक्रवार को मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गयी. जतराहीबाग पूजा समिति द्वारा प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है. सप्तमी को पट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की.

निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश

गिद्धौर. सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा व थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न रामनवमी अखाड़ा का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अखाड़ा समिति के साथ बैठक कर जुलूस और झांकी शांतिपूर्ण तरीके से निकालने की अपील की. साथ ही समिति सदस्यों को जुलूस निर्धारित रूट से निकालने के निर्देश दिया.

आंबेडकर जयंती को लेकर स्वागत समिति का गठन

इटखोरी. रविदास महासभा कार्यालय में शुक्रवार को बालगोविंद राम की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें आंबेडकर जयंती को लेकर स्वागत समिति का गठन किया गया, जिसमें ईश्वर दास को अध्यक्ष, अजीत पासवान को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार दास को सचिव, राकेश कुमार दास को उप सचिव, प्रदीप दास को कोषाध्यक्ष, योगेंद्र दास को उप कोषाध्यक्ष तथा संतोष कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया. बैठक में मुंशी दास, राम सुरेश दास, कामदेव दास, सकलदेव दास, बासुदेव राम, प्रो संदीप दास, विष्णुदेव दास, झनकु राम, लौकेश कुमार, त्रिलोकी दास व नागेश्वर राम उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAVEEN

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola