बाइक से प्रसव कराने पहुंची महिला के मामले की जांच हुई

जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनुरंजन झा ने मंगलवार को कुंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
कुंदा. उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनुरंजन झा ने मंगलवार को कुंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. 26 अप्रैल को टिकुलियाटांड़ गांव की संजू देवी अपने देवर के साथ प्रसव कराने बाइक से स्वास्थ्य केंद्र पहुंची. इस मामले को लेकर प्रभात खबर में प्रकाशित खबर पर जिला प्रशासन ने एक टीम गठित कर जांच रिपोर्ट मांगी थी. जिस पर पंचायती राज पदाधिकारी ने पीड़िता से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली और प्रसव के दौरान मिली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की. पदाधिकारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को सौंपी जायेगी. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र में उपायुक्त के औचक निरीक्षण के दिन कुछ स्वास्थ्य कर्मियों का आकस्मिक अवकाश लगा हुआ था, लेकिन उसका आवेदन नहीं दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










