युवक का शव कुरुक्षेत्र से गांव लाया गया

शव को देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे
प्रतापपुर. देवी मंडप स्थित रौशन कुमार (पिता समोद प्रसाद) की मौत चेन्नई जाने के क्रम में कुरूक्षेत्र में ट्रेन से गिर कर हो गयी थी. रविवार को उसका शव घर लाया गया. शव को देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे, जिससे माहौल गमगीन हो गया. प्रतापपुर के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया. बता दें कि रौशन काम की तलाश में चेन्नई जा रहा था. इस दौरान कुरूक्षेत्र पहुंचते ही ट्रेन से अचानक गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और शव को चार दिनो के बाद घर लाया गया. परिजनों के साथ-साथ प्रतापपुर मुखिया पुत्र रवींद्र कुमार राबो, राहुल गुप्ता व राजन गुप्ता ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की. साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




