ePaper

तीन दिन से लापता युवक का शव आहर में मिला

Updated at : 03 Jan 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिन से लापता युवक का शव आहर में मिला

प्रखंड के तरवागड़ा गांव से तीन दिनों से लापता युवक मोहन पासवान का शव शुक्रवार को गांव के ही नकफटा आहर से बरामद किया गया.

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड के तरवागड़ा गांव से तीन दिनों से लापता युवक मोहन पासवान का शव शुक्रवार को गांव के ही नकफटा आहर से बरामद किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है. मोहन एक जनवरी से लापता था. पिकनिक मनाने की बात कह कर वह घर से बाहर निकला था, जिसके बाद वापस घर नहीं लौटा. परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे. इस दौरान शुक्रवार सुबह युवक का कपड़ा आहर के पिंड के पास मिला. संदेह होने पर ग्रामीणों ने वहां खोजबीन शुरू की. इसके बाद शव को बाहर निकाला गया. घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है.

पुलिस ने लापता युवक को गिरिडीह से किया बरामद

टंडवा. सेरनदाग से लापता युवक संतोष साहू (पिता केवल साव) को पुलिस ने गिरिडीह के मधुवन जैन मंदिर के समीप स्थित एक कमरे से बरामद किया है. जानकारी के अनुसार एक जनवरी को युवक लापता हो गया था, जिसकी सूचना परिजनों ने थाना को दी थाी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर लिया. हालांकि युवक वहां कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी के लिए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. परिजनों ने थाना प्रभारी व युवक को बरामद करने वाली टीम के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola