निर्धारित मार्ग से जुलूस निकालें, समय का भी पालन करें

Updated at : 24 Mar 2026 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
निर्धारित मार्ग से जुलूस निकालें, समय का भी पालन करें

रामनवमी को लेकर समिति के सदस्यों के साथ बैठक

विज्ञापन

रामनवमी को लेकर समिति के सदस्यों के साथ बैठकचतरा. रामनवमी को लेकर सदर थाना परिसर में मंगलवार को रामनवमी महासमिति व अखाड़ा समितियों की बैठक बुलायी गयी. अध्यक्षता एसडीपीओ संदीप सुमन ने की. इस दौरान रामनवमी शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ मनाने को कहा गया. इस दौरान लोगो ने पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष कई समस्याएं रखी, जिसमें सड़क पर बने गड्ढों को भराने, नंबर सिस्टम से झांकियों को पार करने, रोशनी की व्यवस्था व केसरी चौक स्थित ट्रैफिक स्थल को हटाने की मांग शामिल है. इस पर पुलिस पदाधिकारियों पहल करने की बात कही. एसडीपीओ ने डीजे बजाने को लेकर जारी निर्देश का पालन करने को कहा. अश्लील या भड़काऊ गीत नहीं बजाने की बात कही. जुलूस व झांकी निर्धारित मार्ग से ही निकालने की बात कही और समय का पालन करने को कहा. मौके पर सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह, रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष कन्हाई पांडेय, महासचिव पप्पू कुमार यादव के अलावा हिमांशु कुमार उर्फ हनी, शंकर सोनी, उत्तम विश्वकर्मा, कुमार विवेक, अजय केसरी, उदय वर्मा, दीपक कुमार यादव, कृष्णा साहु समेत कई उपस्थित थे.

एसडीपीओ ने रामनवमी जुलूस रूट का जायजा लिया

गिद्धौर. एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल, सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा रामनवमी की तैयारी का जायजा लेने गांगपुर पहुंचे. घूम-घूम कर अखाड़ा समिति के सदस्यों से जुलूस के रूट की जानकारी ली. समिति के सदस्यों ने बताया कि रामनवमी का जुलूस गांगपुर गांव में नवमी को निकाला जायेगा. एसडीपीओ ने त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को कहा. मौके पर थाना प्रभारी शिवा यादव, प्रणेश गुप्ता समेत पुलिस के जवान मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola