जेपीएससी में सफल अभ्यर्थी को किया गया सम्मानित
Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन

जेपीएससी की परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अमरदीप राज को नाजरेथ विद्या निकेतन उच्च विद्यालय में मंगलवार को सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
चतरा. जेपीएससी की परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अमरदीप राज को नाजरेथ विद्या निकेतन उच्च विद्यालय में मंगलवार को सम्मानित किया गया. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर मैरीग्रेस ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया. अमरदीप ने छात्रों को संबोधित करते हुए अपने स्कूली जीवन के अनुभवों को साझा किया. उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं है. किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत व लगन की आवश्यकता होती है. मौके पर शिक्षक-शिक्षिका व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










