मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित
Published by : VIKASH NATH Updated At : 20 May 2026 8:40 PM
प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय भोजपुर में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया
हंटरगंज. प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय भोजपुर में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता सचिव राकेश कुमार व संचालन मुरारी सिंह ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में बसंती पन्ना, जिप सदस्य प्रतिनिधि बेचन पासवान, पूर्व जिप सदस्य रेणु दास उपस्थित थे. इस दौरान मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. सम्मान पाने वालो में राजकुमार, रीमा कुमारी, प्रांजल कुमार को शिल्ड देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. साथ ही शिक्षा पर आधारित भाषण, नाटक प्रस्तुत किया गया. मुख्य अतिथि ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए क्षेत्र, जिला व राज्य का नाम रोशन करने की बात कही. अतिथियों ने बच्चों को मन लगा कर पढ़ाई कर लक्ष्य प्राप्त करने को कहा. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शैलेश सिंह, शिक्षक कृष गोपाल राय, शशिकांत कुमार, रीना कुमारी, वेवस्वत द्विवेदी समेत कई अभिभावक उपस्थित थे.
संघरी घाटी में ट्रक पलटा, बचा चालक
जोरी. चतरा-गया मुख्य पथ स्थित संघरी घाटी में बुधवार को आम से लदा मिनी ट्रक पलट गया. जिससे सड़क पर आम पूरी तरह बिखर गया. वहीं चालक बच गया. चालक को मामूली चोट आयी है. हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा तफरी मच गयी. साथ ही आवागमन बाधित हो गया. जानकारी के अनुसार घाटी के तीखे मोड़ के पास सामने से आ रहा एक ट्रैक्टर ने अचानक चकमा दे दिया, जिससे मिट्टी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना की सूचना पाकर सदर थाना के एएसआइ प्रवीण सिंह दल बल के साथ वहां पहुंचे और क्षतिग्रस्त मिनी ट्रक को हटाया और आवागमन सुचारू रूप से शुरू कराया. करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा. मालूम हो कि संघरी घाटी में लगातार दुर्घटनाएं हो रही है. एक सप्ताह पूर्व ट्रक पलटने से चालक व उप चालक की मौत हो गयी थी.जैन मंदिर से चोरी हुई सौ साल पुरानी महावीर की मूर्ति बरामद
प्रतिनिधि, इटखोरीइटखोरी थाना क्षेत्र के डाकघर के बगल में स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की प्राचीन मूर्ति की चोरी हो गयी. घटना मंगलवार की देर शाम घटी. इस संबंध में ताराचंद जैन ने थाना में अज्ञात चोरो के विरुद्ध आवेदन दिया है. श्री जैन ने थाना को दिये आवेदन में बताया कि वह मंगलवार की शाम सात बजे मंदिर से ही पूजा कर घर लौटे थे. दूसरे दिन (बुधवार की सुबह सात बजे) जब वह पूजा करने मंदिर पहुंचे तो पाया कि अष्ट धातु की बनी 24वें तीर्थंकर की प्रतिमा नहीं है. इसके बाद आसपास प्रतिमा खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला. बताया कि उक्त मूर्ति करीब 100 साल पुरानी है. जिसका आकार लगभग छह इंच व वजन 500 ग्राम है. मूर्ति का अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये है. इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 65/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.जैन मंदिर से चोरी गयी 24वें तीर्थंकर की प्राचीन मूर्ति को पुलिस ने बरामद कर लिया है, हालांकि इटखोरी पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में शामिल एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है. एसपी गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी विस्तृत जानकारी देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










