लावालौंग थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन
लावालौंग थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा सस्पेंड

थाना प्रभारी को कार्य में लापरवाही व कर्तव्यहीनता के आरोप में सस्पेंड किया गया है.

विज्ञापन

चतरा. एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने लावालौंग थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है. थाना प्रभारी को कार्य में लापरवाही व कर्तव्यहीनता के आरोप में सस्पेंड किया गया है. सूत्रों के अनुसार, थाना प्रभारी पर अफीम जब्त करने के बाद छोड़ देने का आरोप था, जिसे लेकर सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल द्वारा जांच की गयी, जिसमें मामला सही पाया गया. इसके बाद सस्पेंड कर दिया गया. हालांकि जांच अभी भी जारी है. प्रशांत मिश्रा नौ माह के अंदर दो बार सस्पेंड हो चुके हैं. इसके पूर्व पिपरवार थाना प्रभारी रहते हुए बालू के अवैध कारोबार में संलिप्त रहने के आरोप में सस्पेंड हुए थे. आठ सितंबर 2025 को लावालौंग प्रभारी बने थे. सात माह के अंदर सस्पेंड हो गये. इसके पूर्व भी कई पुलिस पदाधिकारी नशा मुक्ति के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में लापरवाही बरतने पर निलंबित हो चुके हैं.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola