असामाजिक तत्वों व सोशल मीडिया पर रखी जा रही हैं पैनी नजर : एसपी
Published by : VIKASH NATH Updated At : 28 Sep 2025 9:28 PM
दुर्गा पूजा को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा सोमवार की शाम शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया
प्रतापपुर. पुलिस ने रविवार की शाम दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च निकाला. जिसका नेतृत्व पुलिस इंस्पेक्टर अमरदीप कुमार ने किया. फ्लैग मार्च प्रतापपुर मुख्य चौक, रामपुर, कसमार, बरवाटोला, बभने, सोनवर्षा समेत अन्य विभिन्न गांवो में भ्रमण कर लोगो से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा मनाने की अपील की गयी. मौके पर थाना प्रभारी कासिम अंसारी, पुलिस अवर निरीक्षक आलोक चौधरी, रंजीत कुमार, प्रेम सांगा, एएसआई श्रीराम, जयकुमार सिंह समेत जवान शामिल थे.
हंटरगंज. प्रखंड व पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च थाना से निकल कर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान लोगों से दुर्गा पूजा आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण मनाने की अपील की गयी. फ्लैग मार्च में बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप, पुलिस इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा, थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआई अग्नि अघोत्री, वीर बहादुर सिंह, भोला साव, दिलीप यादव, नीतिश कुमार, एएसआई संजय सिंह, अजय महतो के अलावा जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










