42 लाख के डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार, टेंपो जब्त

Updated:
विज्ञापन
42 लाख के डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार, टेंपो जब्त

पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया छापामारी अभियान

विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना पर चलाया छापामारी अभियान चतरा. प्रतापपुर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर बलवादोहर गांव के पास से 42 लाख के डोडा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान अजय कुमार साव के रूप में की गयी, जो प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गोमे गांव का रहने वाला है. उसके पास से 282 किलो डोडा के अलावा मालवाहक टेंपो (जेएच 02 बीजी-2536) जब्त किया गया है. पता चला कि तस्कर कुंदा थाना क्षेत्र से डोडा को लेकर बिहार के औरंगाबाद में सप्लाई करने की योजना बना रहा था. यह जानकारी एसडीपीओ संदीप सुमन ने रविवार को सदर अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि कुंदा की ओर से एक मालवाहक टेंपो धान की बोरियों के नीचे डोडा का भूसी छिपा कर प्रतापपुर के रास्ते बिहार जाने वाली है. सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने कार्रवाई करते हुए बलवादोहर गांव के पास वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान टेंपो को रोक कर तलाशी ली गयी, जिसमें धान की बोरियों के नीचे डोडा का भूसी मिला. पुलिस ने मौके पर ही तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्कर के आरोपी अजय कुमार साव को जेल भेज दिया गया. साथ ही इसमें शामिल अन्य की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के तस्कर व इसमें संलिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी व कई जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola