चतरा में 3 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देखकर जंगल में भागा दूसरा आरोपी

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते सिमरिया एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

चतरा के गिद्धौर में पुलिस ने 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से बाइक और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं.

विज्ञापन

चतरा. गिद्धौर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सालिमपुर के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. ब्राउन शुगर की कीमत करीब तीन लाख बताई जाती है. यह जानकारी सिमरिया एसडीपीओ नगरगोजे शुभम भाउसाहेब ने प्रेस कॉफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सालिमपुर मैदान के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने के लिए आने वाले हैं.

पुलिस को देखकर साथी जंगल में फरार

उक्त सूचना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए उनके नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सलीमपुर मैदान के पास एक व्यक्ति को अवैध ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया. जबकि एक अन्य व्यक्ति जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा.पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना प्रिंस कुमार बताया।जो पहरा गांव के रहने वाला है. प्रिंस को जेल भेज दिया गया इस संबंध में गिद्धौर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मोबाइल और बिना नंबर की बाइक जब्त

गिरफ्तार युवक के पास से मोबाइल, एक बिना नंबर का स्प्लेंडर बाइक जब्त किया गया. छापामारी दल में गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, थाना के रिजर्व गार्ड व सशस्त्र बल शामिल थे. एसडीपीएन ने कहा कि अफीम कारोबारी को बक्शा नहीं जाएगा. एक-एक कर गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: चतरा में पुलिस ने रोका ट्रक तो खुली नशे की बड़ी खेप की पोल, 85 बोरा डोडा बरामद

नशे के खिलाफ पुलिस का साथ दें लोग

उन्होंने अफीम के कारोबार से दूर रहने की चेतावनी दी.साथ ही समाज के लोगों से कहा कि क्षेत्र में अफीम जैसे जहर फैलाने वालों की पहचान कर सूचना दें. कार्रवाई की जाएगी. नशा से पूरा समाज बर्बाद हो रहा है. युवा पीढ़ी इसके गिरफ्त में आ रहे हैं. उसे रोकने के लिए हमें लोग साथ दे.

ये भी पढ़ें: नशे के कारोबार पर कुंदा पुलिस का प्रहार, 11.5 लाख के अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार


विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola