सिदकी के मजदूर की सड़क हादसे में मौत

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
सिदकी के मजदूर की सड़क हादसे में मौत

थाना क्षेत्र के सिदकी गांव निवासी 35 वर्षीय संतन भारती (पिता बौध भारती) की मौत धनबाद में सड़क दुर्घटना में हो गयी. शव गुरुवार देर शाम गांव पहुंचा.

विज्ञापन

प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के सिदकी गांव निवासी 35 वर्षीय संतन भारती (पिता बौध भारती) की मौत धनबाद में सड़क दुर्घटना में हो गयी. शव गुरुवार देर शाम गांव पहुंचा. जानकारी के अनुसार 26 मार्च को संतन भारती अन्य मजदूरों के साथ मजदूरी करने के लिए वाहन (बीआर 02 पीबी 6304) में सवार होकर धनबाद जा रहा था. इस दौरान धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में जीटी रोड़ पर जाम था. अचानक एक पिकअप वैन (डब्ल्यूबी 11 जे-6044) ने पीछे से उनकी गाड़ी को धक्का मार दिया. हादसे में गाड़ी में बैठे प्रतापपुर थाना के सिदकी निवासी संतन भारती, मथुरा भारती व द्वारिक भारती बुरी तरह से घायल हो गये. सभी को धनबाद अस्पताल ले जाया गया. वहां जांच के बाद चिकित्सक ने संतन भारती को मृत घोषित कर दिया. वहीं मथुरा भारती व द्वारिक भारती को इलाज के लिए बीएचयू बनारस ले जाया गया. मालूम हो कि उक्त वाहन से आठ मजदूर काम करने प्रतापपुर से धनबाद जा रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola