पीरी गांव में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन
Published by : VIKASH NATH Updated At : 28 Sep 2025 9:37 PM
. प्रखंड के पीरी गांव में एचजी फाउंडेशन व निदान संस्था के सहयोग से कौशलशाला कार्यक्रम के तहत सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन डॉ नवेंदु शंकर और मुखिया उमेश राम ने किया.
सिमरिया. प्रखंड के पीरी गांव में एचजी फाउंडेशन व निदान संस्था के सहयोग से कौशलशाला कार्यक्रम के तहत सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन डॉ नवेंदु शंकर और मुखिया उमेश राम ने किया. मौके पर मुखिया ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण सेंटर खुलने से इस क्षेत्र की युवती व महिलाओं को सिलाई करने में सुविधा मिलेगी. इसके बाद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. 100 लोगों की एनीमिया जांच की गयी. 36 कुपोषित गर्भवती महिलाओं के बीच पोषण आहार का वितरण किया गया. संस्था के परियोजना प्रबंधक आरती भगत, परियोजना समन्वयक शंकर प्रसाद मेहता, रत्ना दास, सुनील कुमार सिंह, रूपम कुमार तिवारी, रानी कुमारी, रंजु कुमारी विनय कुमार, रेखा कुमारी राहुल कुमार, रिंकू कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे. कई जगहो पर किया गया पौधारोपण हंटरगंज. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कई जगहों पर पौधरोपण किया गया. इस दौरान आम, पीपल, शीशम, गुलमोहर आदि पौधे लगाये गये. साथ ही लोगों को पौधरोपण को लेकर जागरूक किया गया. अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि पर्यावरण संतुलन को लेकर पौधरोपण किया गया. पर्यावरण संतुलित रहेगा, तो जीव जंतु सुरक्षित रहेंगे. मौके पर रवींद्र पासवान, देवदीप सिंह, मनोज सिंह, कमलेश पासवान, नवल सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










