केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा

केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक
चतरा. उपायुक्त रवि आनंद ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. विद्यालय के खेल मैदान तक पहुंच पथ की समस्या पर विचार करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. झारखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (जेरेडा) के माध्यम से सोलर पैनल लगाने का निर्देश दिया. विद्यालय परिसर में कटे हुए यूकेलिप्टस पेड़ों को हटाने के लिए डीआइइडी के पदाधिकारी को पत्राचार करने काे कहा. मौके पर प्राचार्य मंटू कुमार, एसडीओ सह डीटीओ महेश्वरी प्रसाद, विशेष आमंत्रित सदस्य धर्मेंद्र पाठक, चंद्रशेखर प्रसाद समेत कई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




