कलश यात्रा के साथ टीकर में सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ प्रारंभ

Updated:
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ टीकर में सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ प्रारंभ

कलश यात्रा में गाजे बाजे के साथ 111 श्रद्धालु शामिल हुए.

विज्ञापन

चतरा. सदर प्रखंड के टिकर शिव मंदिर में श्री श्री कार्तिक प्राण प्रतिष्ठा सात दिवसीय रूद्र महायज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में गाजे बाजे के साथ 111 श्रद्धालु शामिल हुए. मंदिर परिसर से निकल कर पांच किलोमीटर की दूरी तय कर श्रद्धालु मनोहर घाट पहुंचे, जहां कलश में जल भरा गया. यहां से सभी पुन: मंदिर परिसर पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया. यज्ञ 23 से 29 अप्रैल तक चलेगा. आचार्य संदीप कुमार पांडेय, उप आचार्य अमर कुमार नंद शास्त्री, वैदिक धनंजय शास्त्री, राहुल शास्त्री हैं. इस मौके पर यज्ञाचार्य विनोद पांडेय ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है. कलश यात्रा में मुखिया रघुनंदन पासवान, पंसस बबलू पासवान, यज्ञ समिति के अध्यक्ष शंकर दागी, उपाध्यक्ष गौतम पासवान, सचिव आकाश कुमार, कोषाध्यक्ष मनु सिंह, सदस्य तुलसी दांगी, सोना यादव, कृष्णा पासवान, हारो सिंह, भारती कुलदीप, सतीश कुमार , लाल, विनोद राणा, मिथिलेश राणा, रामधनी यादव, रामदेव भारती चंदर भारती, प्रदीप भारती, समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola