आम्रपाली में सुरक्षा अभियान का आयोजन

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 09 May 2026 8:42 PM

विज्ञापन

प्रतिभागियों को अग्निशामक यंत्रों के के उपयोग के बारे में बताया गया

विज्ञापन

टंडवा. आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र के सुरक्षा विभाग द्वारा अग्निशमन पर आधारित सुरक्षा अभियान का आयोजन किया गया. सुरक्षा अभियान के तहत सुरक्षा विभाग द्वारा एनसीसी कॉन्ट्रैक्टुअल कैंप में अग्निशमन का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया. प्रतिभागियों को अग्निशामक यंत्रों के संचालन की विधि व आपात स्थिति में उनके उपयोग के बारे में बताया गया. कार्यक्रम का आयोजन संजीव कुमार के मार्गदर्शन में किया गया. संचालन व प्रदर्शन क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार गुप्ता, सुरक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र सैनी, वर्कमैन इंस्पेक्टर विनाश वर्मा ने किया. जीएम संजीव कुमार ने बताया कि सुरक्षा अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों व प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है.

नावाडीह में 10 दिनों से खराब पड़ा है ट्रांसफार्मर

प्रतापपुर. प्रखंड के नावाडीह गांव में लगा ट्रांसफार्मर 10 दिनों से खराब पड़ा है. शनिवार को ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास एकजुट होकर विरोध किया और नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की. साहेब यादव, महेंद्र प्रजापति, सतीश गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी दी जा रही है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola