विद्यालय के शिक्षक हादसे में घायल, रिम्स रेफर

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
विद्यालय के शिक्षक हादसे में घायल, रिम्स रेफर

एनएच-75 में चटवल मोड़ के निकट गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार रंजीत कुमार सिंह (50) घायल हो गये.

विज्ञापन

चतरा. एनएच-75 में चटवल मोड़ के निकट गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार रंजीत कुमार सिंह (50) घायल हो गये. उन्हें चान्हो सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. हादसा दोपहर करीब एक बजे की है. जानकारी के अनुसार मूलरूप से धनबाद के रहनेवाले रंजीत कुमार चतरा जिले के सिमरिया में केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक हैं. वह गुरुवार को किसी काम को लेकर वकील से मिलने मोटरसाइकिल से रांची जा रहे थे. इसी क्रम में सड़क पर तीखा मोड़ में उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. जिससे वे घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola