अवैध तरीके से चल रहा सत्यम अल्ट्रासाउंड सील

Published at :05 Mar 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध तरीके से चल रहा सत्यम अल्ट्रासाउंड सील

शहर के फांसीहारी तालाब के समीप अवैध तरीके से संचालित सत्यम अल्ट्रासाउंड को सील कर दिया गया.

विज्ञापन

चतरा़ शहर के फांसीहारी तालाब के समीप अवैध तरीके से संचालित सत्यम अल्ट्रासाउंड को सील कर दिया गया. सिविल सर्जन डॉ दिनेश प्रसाद के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार ने सत्यम अल्ट्रासाउंड की जांच की थी, जिसमें बिना डॉक्टर के अल्ट्रासाउंड संचालित होने की बात सामने आयी. इसके बाद मजिस्ट्रेट सह अंचल अधिकारी अनिल कुमार ने उक्त अल्ट्रासाउंड को सील कर दिया. जानकारी के अनुसार बिहार के डॉ विजय प्रताप सिंह के नाम पर अल्ट्रासाउंड का रजिस्ट्रेशन था, लेकिन बिना डॉक्टर के ही अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था. जांच में यह बात सत्य पायी गयी. डॉ विजय ने इसकी शिकायत उपायुक्त से की थी. इसके बाद डॉ पंकज के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड का गठन कर मामले की जांच की गयी. जांच के क्रम में डॉक्टर के बजाय टेक्नीशियन द्वारा अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था. मालूम हो कि उक्त अल्ट्रासाउंड सदर अस्पताल के सामने चल रहा था, इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया. वहां धड़ल्ले से अल्ट्रासाउंड हो रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola