ePaper

राजद का कार्यकर्ता समागम सह वनभोज आज, तैयारी पूरी

Updated at : 10 Jan 2026 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
राजद का कार्यकर्ता समागम सह वनभोज आज, तैयारी पूरी

शनिवार को पूर्व मंत्री सह प्रदेश प्रधान महासचिव सत्यानंद भोगता ने कार्यक्रल स्थल की तैयारी की जायजा लिया.

विज्ञापन

चतरा. राजद का जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन रविवार को होटल सेलिब्रेशन में किया जायेगा. जिसमें राज्य के मंत्री संजय प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, राजद प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक संजय सिंह यादव, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश, राजद के वरिष्ठ नेता सुभाष प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, विश्रामपुर विधायक नरेश सिंह, सुनील साहू, रंजन यादव, अनिला यादव शामिल होंगे. शनिवार को पूर्व मंत्री सह प्रदेश प्रधान महासचिव सत्यानंद भोगता ने कार्यक्रल स्थल की तैयारी की जायजा लिया. उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, जिसमें जिलेभर के काफी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता शामिल होंंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम में नागपुरी के जाने माने कलाकार शामिल होंगे. मौके पर राजद जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, महरू यादव, अतिक मंसूरी, भोला वर्मा समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola