महाष्टमी की रात संधि बलि दी गयी

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
महाष्टमी की रात संधि बलि दी गयी

वासंतिक नवरात्र की महाष्टमी की रात 12:04 बजे मां भद्रकाली मंदिर में कुष्मांडा संधि बलि दी गयी. देर रात तक माता के दरबार में भक्तों की भीड़ लगी रही.

विज्ञापन

इटखोरी. वासंतिक नवरात्र की महाष्टमी की रात 12:04 बजे मां भद्रकाली मंदिर में कुष्मांडा संधि बलि दी गयी. देर रात तक माता के दरबार में भक्तों की भीड़ लगी रही. संधि बलि का समय आते ही सभी भक्त अपने हाथों में खड़ग लेकर तैयार हुए. उसके बाद बलि की रस्म अदा की गयी. इस दौरान भुआ, ईख, सेब, संतरा व नारियल की बलि दी गयी. बलि होते ही मंदिर परिसर जयघोष से गूंज उठा. इसके अलावा प्रखंड के चैती दुर्गा पूजा स्थलों में भी संधि बलि दी गयी. रविवार को नवमी को मां सिद्धिदायिनी की पूजा हुई. मां भद्रकाली मंदिर में माता का दर्शन करने वालों की भीड़ लगी रही.

यज्ञ से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है : सांसद

मयूरहंड. पेटादेरी गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय हनुमान विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ चल रहा है. इस दौरान शनिवार देर शाम सांसद कालीचरण सिंह, विधायक कुमार उज्ज्वल व बरही विधायक मनोज यादव शामिल हुए. सांसद ने कहा कि यज्ञ होने से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है. साथ ही मन को शांति मिलती है. इस अवसर पर आजसू नेता सत्येंद्र प्रसाद भगत उर्फ बमबम, उप प्रमुख पूनम कुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र नायक, आजसू प्रखंड अध्यक्ष सिकेंद्र मेहता सहित कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola