रामेश्वरलाल खंडेलवाल का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :16 Apr 2026 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
रामेश्वरलाल खंडेलवाल का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

वहीं अदिति कुमारी 85 प्रतिशत, सुरूचि कुमारी 79.8 प्रतिशत, कृति कुमारी 78.2 प्रतिशत, आकाश कुमार यादव 76.8 प्रतिशत, प्रतिक कुमार 76.2 प्रतिशत, इशा कुमारी ने 74.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये.

विज्ञापन

चतरा. रामेश्वरलाल खंडेलवाल विद्या मंदिर का सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. परीक्षा में कुल 25 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें सभी सफल रहे. माही कुमारी 96 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी. माही केसरी चौक निवासी सुभाष प्रसाद व अनुपमा देवी की पुत्री है. वहीं अदिति कुमारी 85 प्रतिशत, सुरूचि कुमारी 79.8 प्रतिशत, कृति कुमारी 78.2 प्रतिशत, आकाश कुमार यादव 76.8 प्रतिशत, प्रतिक कुमार 76.2 प्रतिशत, इशा कुमारी ने 74.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये. प्रधानाध्यापक राहुल कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है.

संत थॉमस स्कूल का बेहतर रिजल्ट

टंडवा. संत थॉमस स्कूल का सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. विद्यालय से 35 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया था. जिसमें सभी सफल रहे. स्नेहा चौरसिया को 87 प्रतिशत, राहुल कुमार 86 प्रतिशत, सिमरन कुमारी 84.4 प्रतिशत, तन्नू गुप्ता 82.2 प्रतिशत, साक्षी कुमारी 81.6 प्रतिशत, पीयूष चौरसिया 80.2 प्रतिशत, प्रतिज्ञा कुमारी व अमोली प्रिया 77.4 प्रतिशत, उज्ज्वल कुमार 71.6 प्रतिशत, गौतम कुमार 69.6 प्रतिशत व वर्षा कुमारी को 68.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए. प्राचार्या अनिता कच्छप, डायरेक्टर सुजाता कच्छप ने बच्चो के उज्ज्वल भविष्य का कामना की है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola