टीका लगा कर रैबिज से बचा जा सकता है : डॉ आशुतोष
Published by : VIKASH NATH Updated At : 28 Sep 2025 9:39 PM
विश्व रैबिज दिवस पर जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ आशुतोष कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए इससे बचने की सलाह दी है
चतरा. विश्व रैबिज दिवस पर जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ आशुतोष कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए इससे बचने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि रैबिज बीमारी वायरस से होने वाली एक घातक बीमारी है, जो मनुष्य व जानवरों के लिए हमेशा घातक होता है. लेकिन इससे बचाव पूरी तरह संभव है. यह बीमारी ज्यादातर कुत्ते के काटने से होती है. लेकिन बिल्ली, बंदर व अन्य जंगली जानवरों के काटने से भी रैबिज हो सकती है. उन्होंने लोगों को काटे हुए जगह पर सबसे पहले घाव को साबुन व साफ बहता पानी से धोने की बात कही. इसके बाद चिकित्सक से मिल कर इलाज कराने को कहा. कहा कि समय पर टीका लगाने से रैबिज से बचा जा सकता है. जिले के सभी अस्पतालों में यह टीका पूर्णता नि:शुल्क है. नशा मुक्ति व स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक कुंदा. पुलिस ने रविवार को दुर्गा पूजा के दौरान नशा मुक्ति व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. सभी पूजा पंडालो में पहुंच कर नशा का सेवन नहीं करने व पूजा के दौरान स्वच्छता का ख्याल रखने की बात कही गयी. थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि नशा से शारीरिक नुकसान के साथ-साथ समाज को काफी नुकसान होता है. उन्होंने लोगों को शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पूजा मनाने की अपील की. साथ ही पंडाल में अग्निशमन यंत्र रखने की बात कही. मौके पर एसआई श्रीकांत पांडेय, विक्रम कुमार, मुखिया मनोज कुमार साहु समेत अन्य लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










