रूद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा, हुआ ध्वजारोहण

Updated:
विज्ञापन
रूद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा, हुआ ध्वजारोहण

शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकली, जो इचाक कला, आराआतु व बेलगड्डा गांव स्थित देवी मंडप व बजरंग बली मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की गयी

विज्ञापन

सिमरिया. प्रखंड की सबानो पंचायत के इचाक कला गांव स्थित शिव मंदिर में श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकली, जो इचाक कला, आराआतु व बेलगड्डा गांव स्थित देवी मंडप व बजरंग बली मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद मंदिर परिसर पहुंची. जहां यज्ञाचार्य पंडित भैरव शास्त्री ने विधि-विधान से ध्वजारोहण कराया. यज्ञ समिति के अध्यक्ष बाली उर्फ बलदेव ठाकुर ने बताया कि रुद्र महायज्ञ 10 अप्रैल से शुरू होगा, जो 16 अप्रैल को हवन पूजन व विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा. यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के सचिव विनय सोनी, संजय यादव, उपाध्यक्ष मुखिया नरेश साव, संतोष यादव, सुगन गोप, कोषाध्यक्ष राजू ठाकुर, भरत कुमार प्रजापति, अमित कुमार वर्मा, संरक्षक उपप्रमुख दामोदर गोप, बालेश्वर शर्मा, तापेश्वर यादव, सदस्य टिंकू यादव, बीरेंद्र विश्वकर्मा, रामोतार साव, रवि रंजन गोस्वामी, प्रदीप आर्य, संजय साव, संजय ठाकुर, मुकेश ठाकुर, सचिन सोनी, शुभम सोनी आदि लगे हुए हैं.

गर्मी बढ़ते ही जिले में बिजली की आंख मिचौनी शुरू

चतरा. गर्मी शुरू होते ही जिले में बिजली की आंख मिचौनी शुरू हो गयी है. कहीं फॉल्ट, तो कहीं लोड बढ जाने की बात कह कर बिजली काटी जा रही है, जिससे उपभोक्ता परेशान है. पत्थलगड्डा प्रखंड के नावाडीह पावर सब स्टेशन में लोड बढ़ने के कारण अनियमित बिजली आपूर्ति की जा रही है. वहीं वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में प्रतापपुर के हारा फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है, लेकिन गर्मी शुरू होते ही लो वोल्टेज की समस्या बन गयी. बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण लोग घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सही से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. बिजली कर्मी फॉल्ट, लोड शेडिंग व मेंटेनेंस की बात कह रहे हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि नियमित बिजली बिल जमा करते है, इसके बाद भी बिजली काटी जा रही है. उपभोक्ताओं ने नियमित बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola