उवि में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
उवि में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

मेदवाडीह उवि में गत 13 जुलाई की रात हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

चतरा. चतरा पुलिस ने कुंदा थाना क्षेत्र के मेदवाडीह उवि में गत 13 जुलाई की रात हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं चोरी के सामान बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेदवाडीह निवासी चंदन कुमार (पिता-गुलाबचंद यादव) के रूप में हुई है. उसकी निशानदेही पर बहेलवाखाप (मेदवाडीह) जंगल में बने सुरंगनुमा पत्थर के नीचे से पांच मॉनीटर, पांच कंप्यूटर का सीपीयू, पांच की-बोर्ड, पांच माउस, छह बैटरी, एक प्रिंटर, एक स्टेप्लाइजर, एक यूपीएस जब्त किया गया. यह जानकारी एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दी. उन्होंने बताया कि विद्यालय में चोरी के बाद प्रधानाध्यापक ने 14 जुलाई को कुंदा में थाना संख्या-18/2025 के तहत मामला दर्ज कराया था. घटना के बाद थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने इसी दौरान एक आरोपी चंदन को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर उक्त जंगल से विद्यालय से चोरी उपकरण बरामद किये गये. आरोपी को जेल भेज दिया गया. वहीं मामले में अन्य फरार लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है. छापामारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक विक्रम कुमार, सुरेंद्र कुमार सिंह, एएसआई अशोक कुमार मंडल व कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola