बिहार में पथरा के पोकलेन चालक की गोली मार कर हत्या

Updated:
विज्ञापन
बिहार में पथरा के पोकलेन चालक की गोली मार कर हत्या

मौत के बाद गांव में पसरा मातम

विज्ञापन

मौत के बाद गांव में पसरा मातम

मयूरहंड. थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी पोकलेन चालक कुलदीप यादव (32) पिता प्रभु यादव की बिहार के हिलसा में शनिवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गयी. परिजन उसके शव के गांव में पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं. मृतक की पत्नी पिंकी कुमारी बार-बार बेहोश हो रही है. मृतक की बेटी प्राची कुमारी एक वर्ष की है. कुलदीप दो भाइयों में बड़ा भाई था. बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम त्रिलोक विगहा के पास बाइक सवार बदमाशों ने पहले वहां साइड पर मौजूद इंजीनियर को निशाना बनाने की कोशिश की. इसके बाद निर्माण कार्य में लगे पोकलेन चालक कुलदीप यादव की सीने में गोली मार कर हत्या कर दी. आसपास के लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. उसकी हत्या से गांव में शोक की लहर है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन