पीयूष ने नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड व ब्रांज

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन

चैंपियनशिप इंडियन स्ट्रेंथ लिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से 10 से 13 नवंबर तक सिक्किम के गंगटोक में हुई.

विज्ञापन

चतरा. शहर के मारवाड़ी मुहल्ला निवासी पीयूष कुमार गुप्ता ने 35वां नेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एंड इंक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप-2025 में शानदार प्रदर्शन कर एक गोल्ड व एक ब्रांज मेडल जीता है. चैंपियनशिप इंडियन स्ट्रेंथ लिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से 10 से 13 नवंबर तक सिक्किम के गंगटोक में हुई. इसमें देश के 19 राज्यों से 550 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. पीयूष ने इंक्लाइन बेंच प्रेस में 107.5 किलो में गोल्ड मेडल व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग 290 किलो में ब्रांज मेडल जीता. चतरा पहुंचने पर द गाइडेंस फिटनेस जिम सेंटर में उनका स्वागत किया गया. ट्रेनर मो शाहिद ने बधाई देते हुए कहा कि मेहनत व समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की है. बधाई देनेवालों में अभिषेक, अखिलेश, मोबस्सीर, फरहान, विक्रम, विक्की, मानस, मिक्की व अन्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola