ePaper

पितीज प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ

Updated at : 18 Jan 2026 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
पितीज प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ

मौके पर सांसद ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है.

विज्ञापन

इटखोरी. पितीज में रविवार को पितीज प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन सांसद कालीचरण सिंह व जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर सांसद ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है. ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का कार्य करते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना को ध्यान में रखते हुए खेलने को कहा. जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि खेल के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारा व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलता है. इस दौरान अतिथियों के अलावा काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे.

34 पदों के लिए शांतिपूर्ण माहौल में हुई परीक्षा

चतरा. मनरेगा के तहत विभिन्न पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए रविवार को डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण हुई. उपायुक्त कीर्तिश्री जी व डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिंहा ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया. 34 पदों के लिए परीक्षा ली गयी, जिनमें एक बीपीओ, नौ तकनीकी सहायक, नौ कनीय अभियंता, सात लेखा सहायक व आठ कंप्यूटर सहायक के पद शामिल हैं. परीक्षा में 265 अभ्यर्थी उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola