लकड़ी का बोटा लदा पिकअप वैन जब्त, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
लकड़ी का बोटा लदा पिकअप वैन जब्त, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर हुमरा गांव से लकड़ी का बोटा लदा पिकअप वैन को जब्त किया है. साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

प्रतापपुर. पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर हुमरा गांव से लकड़ी का बोटा लदा पिकअप वैन को जब्त किया है. साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें कुंदा थाना क्षेत्र के लालेंद्र रविदास, विजय यादव व बोधाडीह गांव के काजू वर्मा शामिल है. थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि एंटी क्राइम को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चला जा रहा था. इस दौरान हुमरा गांव में पिकअप वैन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार से भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर पकड़ा. इस संबंध में मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा एएसआइ मोहन तिर्की व जवान शामिल थे. इग्नू में नामांकन जारी चतरा. चतरा कॉलेज के इग्नू में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कार्यक्रमो में जनवरी 2026 में नामांकन जारी है. इसके अलावा स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रम में नामांकित विद्यार्थी द्वितीय व तृतीय वर्ष में रि रजिस्ट्रेशन की इग्नू के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 31 जनवरी तक ले सकते हैं. यह जानकारी इग्नू समन्वयक डॉ मुकेश कुमार झा ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola