नप अध्यक्ष के खिलाफ न्यायालय में याचिका स्वीकार

Updated:
विज्ञापन
नप अध्यक्ष के खिलाफ न्यायालय में याचिका स्वीकार

झारखंड हाइकोर्ट से आये अधिवक्ता विनोद सिंह ने याचिकाकर्ताओं की ओर से मजबूती के साथ पक्ष रखा.

विज्ञापन

चतरा. नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू के खिलाफ न्यायालय में दायर याचिका स्वीकार कर ली गयी. शुक्रवार को झारखंड हाइकोर्ट से आये अधिवक्ता विनोद सिंह ने याचिकाकर्ताओं की ओर से मजबूती के साथ पक्ष रखा. उन्होंने न्यायालय के समक्ष तथ्यों व कानूनी पहलुओं को विस्तार से प्रस्तुत किया. इसके बाद सिविल कोर्ट के सब जज ने मामले को संज्ञान में लिया और आगे की सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया. याचिकाकर्ता राजेश कुमार उर्फ राजेश साह ने न्यायालय से स्पीडी ट्रायल कराने का अनुरोध किया, ताकि जल्द से जल्द सच्चाई सामने आ सके. कानूनी लड़ाई में चतरा के अधिवक्ता कन्हैया कुमार, सतीश पांडेय, राजन संदीप व अमर कुमार सहयोग कर रहे हैं. मालूम हो कि नगर परिषद अध्यक्ष पर आरोप है कि गलत जानकारी देकर उन्होंने चुनाव लड़ा. इसे लेकर याचिका दायर की गयी थी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola