नाला के पास हाथी को विचरण करता देख भयभीत हैं लोग
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

जंगल के आसपास महुआ चुनने वालों में डर का माहौल देखा जा रहा है.
विज्ञापन
गिद्धौर. थाना क्षेत्र के खलारी गांव के दूधपनियां नाला के आसपास एक जंगली हाथी को विचरण करता देख ग्रामीणों में भय का माहौल है. जंगल के आसपास महुआ चुनने वालों में डर का माहौल देखा जा रहा है. बताया कि महुआ चुनने में काफी डर लग रहा है. हाथी किस ओर गया है, यह पता नहीं चल पा रहा है. मालूम हो कि खलारी गांव के आसपास 15 दिन पहले भी हाथी के दहशत से लोग परेशान थे. ग्रामीण व वन विभाग की टीम ने किसी तरह हाथी को खदेड़ कर भगाया, लेकिन हाथी एक बार फिर आसपास के जंगलों में देखा जा रहा है.
मचान में बंधे मवेशी की चोरी
गिद्धौर. रामनवमी मेलाटांड़ के समीप मचान में बंधे लखन यादव के एक मवेशी की चाेरी हो गयी. इस संबंध में भुक्तभोगी ने थाना में आवेदन दिया है. बताया कि बुधवार को मवेशी को चराकर घर के समीप मचान में बांध दिया था. सुबह मवेशी को चारा देने गये, तो देखा कि एक मवेशी नहीं है. मवेशी चोरी होने से भुक्तभोगी को 30 हजार का नुकसान हुआ है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










