ईद, सरहुल व रामनवमी शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
ईद, सरहुल व रामनवमी शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय

ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को विभिन्न थाना परिसरों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गयी. इन बैठकों का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाना था.

विज्ञापन

विभिन्न थाना परिसरों में शांति समिति की बैठक

पत्थलगड्डा. ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर बुधवार को विभिन्न थाना परिसरों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गयी. इन बैठकों का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाना था.

थाना परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता सीओ सह बीडीओ उदल राम ने की और संचालन थाना प्रभारी राकेश कुमार ने किया. बैठक में तय किया गया कि सभी पर्व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाये जायेंगे. लाइसेंसी और गैर-लाइसेंसी अखाड़ों की जानकारी ली गयी. जुलूस केवल निर्धारित मार्ग से निकालने का निर्देश दिया गया. विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए वोलेंटियर की तैनाती, शोभा यात्रा में दूरी बनाये रखने और अश्लील व भड़काऊ गाने पर रोक लगाने की बात कही गयी. बैठक में जिप सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

गिद्धौर में सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें अखाड़ा और समिति के अध्यक्षों ने जानकारी दी. निर्देश दिया गया कि जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाये. पहरा, बारियातु, बारीसाखी, मंझगांवा और दुवारी पंचायत में नवमी का जुलूस निकलेगा, जबकि गिद्धौर और बरटा में दशमी को जुलूस व झांकी निकाली जायेगी. बैठक में बीडीओ राहुल देव, थाना प्रभारी शिवा यादव, महासमिति अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद रहे.

जोरी के वशिष्ठ नगर थाना परिसर में डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप और थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने संचालन किया. निर्णय लिया गया कि सभी पर्व शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाये जायें. डीएसपी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी प्रेम-सद्भाव बनाये रखने की अपील की. बैठक में दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola