सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

Published by : VIKASH NATH Updated At : 21 Jan 2026 7:18 PM

विज्ञापन

सरस्वती पूजा को लेकर शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बीडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

21 सीएच 14- बैठक में शामिल बीडीओ व अन्य. मयूरहंड. सरस्वती पूजा को लेकर शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक बीडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई. बीडीओ ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पूजा के दौरान लोग धीमी गति में साउंड बजाने, शराब का सेवन व यातायात को आवृद्ध नहीं करने की अपील की. थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने कहा कि पूजा को लेकर पुलिस की टीम सक्रिय है. पुलिस हुंडदंगियों व अशांति फैलाने वाले लोगों पर कड़ी नजर बनाये हुए हैं. मौके पर एसआई शिवदोय तिर्की, कार्यवाहक 20 सूत्री अध्यक्ष रामभरोस यादव, गुड्डू रजक, मुस्लिम अंसारी, लोकेश केशरी समेत कई लोग उपस्थित थे वन विभाग की टीम ने कत्था निर्माण स्थल को किया ध्वस्त टंडवा. वन विभाग की टीम ने बुधवार को बहेरा वन परिसर के गोंदा सुरक्षित वन सीमा पर कत्था निर्माण कार्य स्थल को ध्वस्त किया. यह कार्रवाई रेंजर मुक्ति प्रकाश पन्ना के निर्देश पर किया गया. बताया गया कि गश्ती के दौरान वन विभाग की टीम ने कत्था निर्माण की अवैध भट्टी को देखा. जिसके बाद टीम ने अवैध भट्टी को ध्वस्त कर दिया. निर्माण कार्य में लगे लोग जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गये. दल के द्वारा आसपास अन्य भट्टी होने के संदेह पर छापामारी की जा रही है. टीम ने कत्था निर्माण कार्य में प्रयुक्त सात डेकची, एक बाल्टी चार कुदाल व एक टांगी को जब्त कर टंडवा प्रक्षेत्र कार्यालय लाया गया है. भारतीय वन अधिनियम के प्रावधान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. कत्था निर्माण कार्य में लगे लोगों का पहचान के लिए जांच पड़ताल की जा रही है..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola