आम्रपाली परियोजना के पंकज व महाप्रबंधक के अभिजीत बने अध्यक्ष

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
आम्रपाली परियोजना के पंकज व महाप्रबंधक के अभिजीत बने अध्यक्ष

आम्रपाली परियोजना के काली मंदिर के परिसर में सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ की बैठक हुई.

विज्ञापन

टंडवा. आम्रपाली परियोजना के काली मंदिर के परिसर में सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता पवन कुमार व संचालन संजय कुमार ने किया. बैठक में संघ के मंत्री मुकेश कुमार, मगध संघमित्रा सचिव नीरज सिंह, आम्रपाली चंद्रगुप्त के संरक्षक अनूप खन्ना उपस्थित थे. इस दौरान आम्रपाली परियोजना के कार्यकारिणी व महाप्रबंधक इकाई का गठन किया गया. आम्रपाली परियोजना की नयी कमेटी में अध्यक्ष पंकज कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश, उपाध्यक्ष अर्जुन पांडेय, विजय कुमार राय, महेंद्र महतो, लक्ष्मण यादव, मनोज कजूर, महेंद्र साव ,सचिव दीपक कुमार यादव, सह सचिव अभिषेक कुमार, रोशन कुमार यादव, उगन यादव, जितेंद्र कुमार पांडेय, नरेश कुमार साव, संतोष प्रजापति, कोषाध्यक्ष गणपति कुमार, संगठन मंत्री रूपेश कुमार पांडेय, कार्यालय मंत्री सुखदेव महतो व कई लोगो को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. महाप्रबंधक इकाई का अध्यक्ष अभिजीत कुमार पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत चौधरी, उपाध्यक्ष पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार पांडेय, सचिव प्रभु महतो, सह सचिव अविनाश कुमार, राजेश कुमार साव, संगठन सचिव राजू साव, कोषाध्यक्ष संजीत कुमार साव व कई लोगो को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया. मौके पर अवध कुमार आदर्श, नीलकंठ मंडल, रविंद्र कुमार, अभिजीत कुमार पांडेय, जितेंद्र कुमार ,पंकज कुमार समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola