विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों से वंचित किया : बिरजू तिवारी

Updated:
विज्ञापन
विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों से वंचित किया : बिरजू तिवारी

विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों से वंचित किया : बिरजू तिवारी

विज्ञापन

चतरा. जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने कहा कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में प्रस्तावित आवश्यक संशोधन बिल पारित नहीं होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. संपूर्ण विपक्ष ने इस विषय पर नकारात्मक व महिला विरोधी रवैया अपनाते हुए सदन में एकजुट होकर देश की आधी आबादी को उनके संवैधानिक अधिकार मिलने से वंचित करने का प्रयास किया. आगे कहा कि यह बिल देश के माता-बहनों व बेटियों को सदन व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था. जहां भाजपा ने महिलाओं के राजनीतिक उत्थान के लिए दृढ इच्छा शक्ति दिखायी. वहीं विपक्षी पार्टियों ने उनके संकीर्ण स्वार्थो के कारण इस प्रगतिशील कानून की राह में रोड़ा अटका कर भारत के समावेशी लोकतंत्र के विकास पर कुठाराघात किया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के दोहरे चरित्र व महिला विरोधी मानसिकता को घर-घर तक पहुंचायेंगे. कहा कि महिलाओं को सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola