24 लाख के अफीम व अन्य मादक पदार्थ जब्त

Updated:
विज्ञापन
24 लाख के अफीम व अन्य मादक पदार्थ जब्त

तस्कर फरार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

विज्ञापन

तस्कर फरार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज चतरा. लावालौंग पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर सुलमा गांव के बाराटुंगरी टोला के दो घरों से करीब 24 लाख रुपये का अफीम व अन्य मादक पदार्थ जब्त किया. इस दौरान जतन गंझू व बालेश्वर गंझू के घर से 2.329 किलोग्राम अफीम, 85.870 किलोग्राम डोडा व 29.320 किलोग्राम पोस्ता दाना बरामद किया गया. छापामारी की भनक लगते ही दोनों तस्कर मौके से फरार हो गये. सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त लोग अपने घरों में भारी मात्रा में अफीम व डोडा जमा कर बाहर के व्यापारियों को बेचने की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घरों में छापेमारी कर मादक पदार्थ जब्त किया. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. छापामारी टीम में सिमरिया एसडीपीओ के अलावा लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विधायक प्रसाद यादव व कई जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola