प्रदूषण पर 15 दिनों में लगाम लगाये एनटीपीसी प्रबंधन: केएन त्रिपाठी

Updated:
विज्ञापन
प्रदूषण पर 15 दिनों में लगाम लगाये एनटीपीसी प्रबंधन: केएन त्रिपाठी

प्रदूषण पर 15 दिनों में लगाम लगाये एनटीपीसी प्रबंधन: केएन त्रिपाठी

विज्ञापन

टंडवा. इंटक के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने शनिवार को टंडवा पहुंचे. इस दौरान अपने समर्थकों के साथ एनटीपीसी प्रबंधन के साथ कई मुद्दों पर बैठक किया. इस दौरान उन्होंने ऐशपौंड व कोलडस्ट से फ़ैल रहे प्रदूषण पर चिंता जाहिर की. बैठक के दौरान रोजगार, प्रदूषण, बिजली और पानी की समस्याओ पर समाधान करने को कहा. इंटक केंद्रीय अध्यक्ष ने साफ कहा कि 15 दिनों के अंदर प्रदूषण पर लगाम नहीं लगा, तो विभागीय कार्रवाई के लिए प्रबंधन तैयार रहें. बैठक के बाद एनटीपीसी के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि ऐशपौंड व कोल डस्ट से राहम, कामता गांव के ग्रामीण विभिन्न बिमारियों के शिकार हो रहे हैं. जिसके समाधान के लिए आंदोलन भी करना पड़ेगा, तो संगठन पीछे नहीं हटेगी. कहा हम ग्रामीणों के लिए मुकदमा झेलने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि एक माह बाद फिर से उपरोक्त मामले पर प्रबंधन के साथ समीक्षा होगी. पूर्व मंत्री ने टंडवा में इंटक कमेटी गठन कर विस्तार करने का निर्देश दिया. मौके पर ओमप्रकाश पाठक, आभा ओझा, सुभाष कुमार दास, मुखिया विश्वजीत उरांव, सुबेश राम,नीरज तिवारी,रवि गुप्ता , तस्दीक अंसारी, रौशन अंसारी समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola