25 के आक्रोश मार्च को लेकर भाजपा प्रभारियों का मनोनयन

Updated:
विज्ञापन
25 के आक्रोश मार्च को लेकर भाजपा प्रभारियों का मनोनयन

भाजपा के तपेज स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

चतरा. भाजपा के तपेज स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने के खिलाफ 25 अप्रैल को रांची में प्रस्तावित आक्रोश मार्च में शामिल होने का निर्णय लिया गया. आक्रोश मार्च कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिले में प्रभारी बनाये गये हैं, जिसमें मिथिलेश गुप्ता को मिश्रौल, टंडवा, पिपरवार, सिमरिया, बगरा, विद्यासागर आर्य को कुंदा, प्रतापपुर, घोरीघाट, लावालौंग, वीरेंद्र सिंह मुन्ना को हंटरगंज, जोरी, पांडेयपूरा, कपिल कुमार दांगी को चतरा ग्रामीण, ब्रहम्णा, गिद्धौर, मृत्युंजय सिंह को इटखोरी, मयूरहंड, कान्हाचट्टी व कपिल पासवान को चतरा नगर, पत्थलगड्डा का प्रभारी बनाया गया. बैठक में गुड्डू सिंह, सतीश दांगी, खगेश्वर साव, दिनेश कुमार समेत कई उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola