ईद बाजार को लेकर रात 12 बजे तक रहेगी नो इंट्री

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
ईद बाजार को लेकर रात 12 बजे तक रहेगी नो इंट्री

एसडीओ जहुर आलम ने ईद बाजार को लेकर शहर में नो इंट्री के समय में परिवर्तन किया है. 25 से 30 मार्च तक रात में 12 तक नो इंट्री रहेगी.

विज्ञापन

चतरा. एसडीओ जहुर आलम ने ईद बाजार को लेकर शहर में नो इंट्री के समय में परिवर्तन किया है. 25 से 30 मार्च तक रात में 12 तक नो इंट्री रहेगी. इस दौरान भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा. एसडीओ ने बताया कि 31 मार्च को ईद मनाये जाने की संभावना है. इसे लेकर देर रात तक बाजार में खरीदारी चल रही है. ऐसे में व्यवसायिक व भारी वाहनों के नियमित परिचालन से खरीदारी करने में परेशानी व दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता. इसे लेकर छह दिन तक नो इंट्री का समय रात नौ बजे से बढ़ा कर 12 बजे तक कर दिया गया है. इसके बाद वाहनों का परिचालन होगा. उन्होंने अंचल अधिकारी व सदर थाना प्रभारी को इसका पालन करने का निर्देश दिया.

रामनवमी व ईद सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय

सिमरिया. रामनवमी और ईद को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता अभियान एएसपी ऋतिक श्रीवास्तव ने की. बैठक में रामनवमी व ईद सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. अभियान एएसपी ने कहा कि इस बार आठ अखाड़ों से झांकी जुलूस निकाला जायेगा. उन्होंने थाना प्रभारी को सभी अखाड़ों के अध्यक्ष के साथ बैठक करने को निर्देश दिया. बैठक में सीओ गौरव कुमार राय, प्रमुख रोहन साव, पुलिस इंस्पेक्टर अनिल उरांव, थाना प्रभारी प्रियेश प्रसून, जिप सदस्य देवनंदन साहू, नेमधारी महतो, मुखिया अनिता देवी, चंदा देवी, सुनीता कुमारी, मो फारूक, अख्तर हुसैन, मो ऐनुल, इब्राहिम मियां, गोपाल महतो, गोपाल राणा, संजय सिंह, जीवन सिंह, इंद्रदेव पासवान समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola