कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू

गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा यज्ञ मंडप परिसर से निकली

विज्ञापन

गिद्धौर. बरटा गांव स्थित देवी मंडप परिसर से नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत शनिवार को कलशयात्रा के साथ हुई. जिसमें चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल मुख्य रूप से शामिल हुए़ गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा यज्ञ मंडप परिसर से निकली, जो बरटा शिव मंदिर, ठाकुरवादी मंदिर, रामेश्वर मंदिर, कौलेश्वरी मंदिर, सूर्य मंदिर परिसर होती हुई बरटा नदी घाट पहुंची. जहां विधि-विधान से कलश में जल भरा गया. यहां से सभी पुनःयज्ञ मंडप में पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, समाजसेवी जितेंद्र कुमार जीतू, रंजन कुमार, समिति अध्यक्ष पिंटू यादव, सचिव संदीप कुमार दांगी, उपाध्यक्ष टिंकू कुमार, संजय तिवारी, पूर्व प्रमुख प्यारी देवी, मुखिया बेबी देवी, सांसद प्रतिनिधि बबलू कुमार साव, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार राणा, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, राजद प्रखंड अध्यक्ष कमलेश रजक, बीरेंद्र दांगी, विकास कुमार, अमेरिका दांगी, विजय दांगी, विवेकानंद तिवारी समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola