चतरा में नक्सलियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, दो जवान शहीद, 3 घायल
Published by : Sameer Oraon Updated At : 07 Feb 2024 8:29 PM
इसमें एक घायल जवान आकाश सिंह की स्थिति गंभीर है. उन्हें हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है. जानकारी के मुताबिक वह सिकंदर सदर थाना में पदस्थापित थे.
चतरा: चतरा सदर थाना क्षेत्र के बैरियो में बुधवार को नक्सलियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस घटना में दो जवान शहीद हो गये जबकि तीन घायल हैं. शहीद जवानों में बिहार के गया जिला वजीरगंज निवासी सिकंदर सिंह व पलामू जिला तरहसी गांव निवासी सुकन राम शामिल हैं. वहीं घायलो में पलामू के आकाश सिंह, चाईबासा मनोहरपुर थाना क्षेत्र के कुरथाबेरा गांव के संजय लुगून व गिरिडीह जिला के गरम पालमो के कुष्णलाल हाजरा शामिल हैं.
इसमें एक घायल जवान आकाश सिंह की स्थिति गंभीर है. उन्हें हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है. जानकारी के मुताबिक वह पहले सिकंदर सदर थाना में पदस्थापित थे और फिलहाल, सुकन पीटीसी हजारीबाग से चतरा ड्यूटी में आया था. बताया जाता है कि सदर पुलिस, वशिष्ठ नगर पुलिस व वन विभाग की टीम पोस्ता (अफीम) नष्ट करने गम्हारतरी आयी थी. पोस्ता नष्ट करके वापस लौटने के दौरान बैरियो के पास शाम करीब साढ़े चार बजे पहले से घात लगाये नक्सलियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया.
Also Read: चतरा में CRPF जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
दोनों ओर से तकरीबन 30-40 राउंड गोलियां चली. जिसमें पांच जवान घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी शिव प्रकाश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी जवानों को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दो जवान को मृत घोषित कर दिया. उपायुक्त अबु इमरान व एसडीपीओ संदीप सुमन सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घायल जवानों का हौसला बढ़ाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










