नावाडीह डायवर्सन कीचड़ में तब्दील, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
नावाडीह डायवर्सन कीचड़ में तब्दील, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

प्रखंड के नावाडीह कुमरन स्थान के पास बना डायवर्सन पूरी कीचड़ में तब्दील हो गया है.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह कुमरन स्थान के पास बना डायवर्सन पूरी कीचड़ में तब्दील हो गया है. इस कारण लोगो को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आये दिन यहां लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. उक्त स्थल पर रेलवे के ठेकेदार की ओर से चतरा-नावाडीह पथ पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. इसे लेकर उक्त स्थल पर कच्चा डायवर्सन बनाया गया है. हल्की बारिश में डायवर्सन कीचड़ में तब्दील हो जाता है. ग्रामीणों ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण के पूर्व ही संवेदक को पक्का डायवर्सन बनाने की बात कही गयी थी, लेकिन संवेदक ने ध्यान नहीं दिया. मारंगा, भेलवारा, चरहेत के बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है. पथ से हर रोज काफी संख्या में छोटी-बड़ी गाड़ियां प्रखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालय आती-जाती है. ग्रामीणों ने डायवर्सन नहीं बनाने पर ओवरब्रिज निर्माण पर रोक लगाने की चेतावनी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola