आधे दर्जन से अधिक सर्पदंश के शिकार, एक की मौत

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
आधे दर्जन से अधिक सर्पदंश के शिकार, एक की मौत

बरसात के मौसम में सर्पदंश के मामले बढ़े हैं. रविवार को सर्पदंश से लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

चतरा. बरसात के मौसम में सर्पदंश के मामले बढ़े हैं. रविवार को सर्पदंश से लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये और इलाज के लिए सदर-अस्पताल पहुंचे. समय पर अस्पताल पहुंचनेवाले मरीजों की जान बच गयी, लेकिन झाड़ फूंक के चक्कर में देर से अस्पताल पहुंचने पर एक मरीज की मौत हो गयी. जोरी वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के हेसबे गांव निवासी सुषमा देवी (24) पति-विकास गंझू की मौत सर्पदंश से हो गयी. वह खेत में काम कर रही थी. इसी दौरान जहरीले सांप ने डंस लिया. समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने से उसकी मौत हो गयी. इसके अलावा सिमरिया के रोल निवासी अशोक भुइयां, चतरा सदर थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव निवासी रियांका बांडो, कनौदी गांव की जसवा देवी समेत अन्य को सांप ने डंस लिया. सभी का इलाज सदर अस्पताल चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola