विधायक ने विभिन्न सड़कों का किया शिलान्यास
Published by : VIKASH NATH Updated At : 14 May 2026 10:42 PM
विधायक जनार्दन पासवान गुरुवार को प्रतापपुर पहुंचे. इस दौरान गांवो में पहुंच कर बननेवाली सड़कों का शिलान्यास किया.
प्रतापपुर. विधायक जनार्दन पासवान गुरुवार को प्रतापपुर पहुंचे. इस दौरान गांवो में पहुंच कर बननेवाली सड़कों का शिलान्यास किया. जिसमें प्रयाग नगर, भंगिया, कृष्णापुरी, अनंतपुर व अन्य गांवो में सड़क का शिलान्यास किया गया. विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर सड़क का शिलान्यास किया गया. बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. सड़क बनने से लोगों को आवागमन करने में सुविधा होगी. साथ ही क्षेत्र का विकास होगा. मौके पर कई लोग उपस्थित थे. साई इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत इटखोरी. साई इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. चार विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. पायल कुमारी ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, तनु आर्या 70 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय व मोनिका कुमारी 67 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही. प्राचार्य एचजी तिवारी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मुखिया ने बांध आहर की मरम्मति करायी हंटरगंज. जबड़ा पंचायत की मुखिया रजनी देवी ने जिरहुलिया में टूटे पच्चीयारी बांध आहर का निजी खर्च से मरम्मत करायी. जिससे किसानों के चेहरे में खुशी देखी गयी. अब किसानों को सिंचाई करने में सुविधा होगी. बांध आहर एक वर्ष पूर्व टूट गया था. जिससे किसानो को सिंचाई करने के में दिक्कत हो रही थी. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मुखिया को दी. मुखिया ने निजी खर्च से उसे मरम्मति करायी. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि चैतु यादव समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










